![]()
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को लालसोट क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को विधानसभा क्षेत्र लालसोट में 349.86 करोड़ रुपए की ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर राहुवास तहसील के डूंगरपुर गांव में दोपहर 2 बजे किसान सम्मेलन, शिलान्यास कार्यक्रम एवं धन्यवाद समारोह का आयोज
कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि 349.86 करोड़ रुपए लागत वाली ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (तृतीय पैकेज (अ) लालसोट) का गत 10 जुलाई को कार्यादेश जारी किया गया। इस परियोजना में 302 गांवों एवं लालसोट शहर के लोगों को 33 हजार 460 घरों में नल कनेक्शन कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अन्तर्गत 250 किलोलीटर से 2750 किलोलीटर क्षमता के आठ स्वच्छ जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार इन्डावा (रीन्हो), टोडा टेकला, भगवतपुरा (लाड़पुरा), डिडवाना, पितलवास (अरनिया खुर्द) में पम्प हाउस बनेंगे।
गांवों में 47 उच्च जलाशय बनाए जाएंगे
कलेक्टर ने बताया कि परियोजना के तहत चोडियावास, रामसिंहपुरा, लहरी का वास, श्री रामचंद्रपुरा, सींगपुरा, कल्याणपुरा, गोपालपुरा, कालूवास, ढोलावास (डूंगरपुर), रामसर, मानपुरा, अरन्या खुर्द, दाबर कलां, चंदावास, सूरजपुरा, बिडोली, दयालपुरा, श्रिया, रामसिंहपुरा, अनोपुरा, श्यामपुरा खुर्द, जसिंगपुरा, मतलाना, छोनड़ियावास, श्रीरामपुरा, देओली, नांगल अभैपुरा, खातवा, कल्याणपुरा, बागरी, किशोरपुरा, खानपुर, दिवांचाली खुर्द, महाराजपुरा, अभैपुरा, बिहारिपुरा, शाहपुरा, नगड़ियावास, श्योनन्दा, रालावास, रान्हो, धौं, पपलाज माता, नारायणपुरा, माधोपुरा, चानसेन एवं सूरतपुरा उच्च जलाशय बनाए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments