टीम को इस हादसे की सूचना करीब 5 बजे के आसपास मिली।
जोधपुर के प्राचीन जलाशय पदमसर में बुधवार शाम करीब 5 बजे सिक्के निकालने के चक्कर में दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों बच्चियां चांदपोल बड़ी भील बस्ती की रहने वाली थीं और ऋषि पंचमी के दिन श्रीमाली समाज की महिलाओं द्वारा तर्पण के दौरान
पुलिस को सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शवों को बाहर निकाला। खांडा फलसा थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह से दोपहर तक पदमसर में श्रीमाली समाज की महिलाओं की भीड़ लगी रही।
इस पर्व पर तर्पण करते समय महिलाओं द्वारा जलाशय में सिक्के भी डाले जाते हैं। दोपहर बाद जब महिलाएं चली गईं तो निकट स्थित चांदपोल बड़ी भील बस्ती की दो बच्चियां एक दूसरे का हाथ पकड़कर पानी से सिक्के निकालने के लिए सीढ़ियों पर उतरीं और डूब गईं।

दोनों बच्चियां चांदपोल बड़ी भील बस्ती की रहने वाली थीं।
पैर फिसलने से हुआ हादसा, तैरना नहीं जानती थीं बच्चियां प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चांदपोल बड़ी भील बस्ती की रहने वाली सीमा और सोनू पानी से सिक्के निकालने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं। बच्चियां तैरना नहीं जानती थीं और इस वजह से बाहर नहीं निकल पाईं। खांडा फलसा पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम को इस हादसे की सूचना करीब 5 बजे के आसपास मिली।
सिविल डिफेंस ने निकाले शव, पुलिस कर रही जांच सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस के गोताखोर धर्मदास, ललित कुमार, दिग्विजय शर्मा, मोहम्मद आरिफ, राकेश चौधरी, केसाराम पंवार, भवानी सिंह, मनीष लावा व परसाराम जाखड़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब 15-20 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव जलाशय से बाहर निकाल लिए। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव एमजीएच मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। खांडा फलसा पुलिस परिजनों से प्रारंभिक जानकारी लेकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments