☜ Click Here to Star Rating


कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल एक टीवी चैनल के लाइव शो में फोन पर बहस के दौरान भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे को चोर और लुटेरा तक कह दिया। बहस के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई।

.

किरोड़ी ने बेनीवाल से कहा- तुम लुटेरे हो, चोर हो, मैंने खुद हाथ से पैसे दिए हैं। बेनीवाल पलटवार करते हुए बोले- लुटेरे आप हो, आप चोरों को बचाते हो, अपनी हद में रहकर बात करो।

एसआई भर्ती रद्द होने के बाद दोनों नेता फोन पर जुड़े थे। एसआई भर्ती पर प्रतिक्रिया देते हुए बेनीवाल ने सरकार पर पर्दा डालने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर जुबानी हमला शुरू कर दिया।

बेनीवाल ने कहा कि ये पर्दा डाल रहे हैं, पर्दा सरकार डाल रही है, मैं डॉ. किरोड़ी के लिए नहीं कह रहा। इसी बीच किरोड़ी ने पलटवार करते हुए कहा कि अगला परिवर्तन ये ही करेंगे। राजस्थान में क्रांति तो यही करेंगे।

किरोड़ी-बेनीवाल के बीच लाइव भिड़ंत: आरोप-प्रत्यारोप की बौछार

किरोड़ीलाल मीणा: जहां तक पर्दा डालने की बात है, सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी बैठाई थी। पर्दा डालने वाली कोई बात नहीं थी। मैंने कह दिया था कि रद्द करो, आगे तो मेरी सीमाएं, मर्यादाएं हैं। इतना बोल रहा हूं, वही काफी है। कांग्रेस राज में कोई सड़क पर नहीं आया, हम ही सड़क पर आए।

हनुमान बेनीवाल: डॉक्टर साहब खुद की ही खबर पढ़ते हैं, दूसरे की नहीं। हम तो पूरे पांच साल सड़क पर ही थे। पर्दा भजनलाल शर्मा की सरकार डाल रही है, ये नहीं डाल रहे हैं। ये थोड़ी डालेंगे पर्दा।

किरोड़ी: राजस्थान में अगला परिवर्तन यही करेंगे, और तो कोई है ही नहीं।

बेनीवाल: कोई नहीं है डॉक्टर साहब, परिवर्तन हम ही करेंगे, आपकी उम्र ज्यादा हो गई, अब 60 साल उम्र हो गई।

किरोड़ी: राजस्थान में तो यही क्रांति करेंगे और तो कोई क्रांति करने वाला है ही नहीं।

बेनीवाल: अब इनकी उम्र 60 साल हो गई, क्रांति हम ही करेंगे।

किरोड़ी: मेरी उम्र तो कितनी ही हो गई, लेकिन मेरे बराबर संघर्ष करना सीखो। आपकी आरएलपी पार्टी की महिला नेता पेपर लीक में शामिल थी।

बेनीवाल: आपको मेरे से ज्यादा कौन जानता है डॉक्टर साहब, आप मेरे को छोड़कर चले गए थे। आपको पूरा देश जानता है।

किरोड़ी: मैं गांजा पीता हूं क्या, छिपाता थोड़े हूं।

बेनीवाल: आपको पूरा देश जानता है। आप भर्ती रद्द करवा देते फिर…

किरोड़ी: पेपर लीक में तुम्हारी पार्टी की महिला नेता शामिल थी।

बेनीवाल: वो आपके टच में थी।

किरोड़ी: पेपर लीक में आरएलपी की महिला नेता थी, ज्यादा मत बोलो वरना तुम्हारा कनेक्शन जुड़ जाएगा।

बेनीवाल: मैं आपको जानता हूं, अच्छी तरह जानता हूं। छोड़ो आप, काहे के राजस्थान के नेता हो आप।

किरोड़ी: राजस्थान के नेता तुम हो क्या? वहां तूफान खड़ा कर दिया, यहां तूफान खड़ा कर दिया, क्या कर दिया? फालतू की बकवास बाजी कर रहे हो।

बेनीवाल: कुछ नहीं, अब गया जमाना आपका।

किरोड़ी: तू दौसा में आया था। पुलिस ने लाठी चलाई, तुम वहां मैनेजर के सामने टेबल के नीचे घुस गए थे।

बेनीवाल: आप घुस गए थे। मैंने आपको देखा था भागते ​हुए।

किरोड़ी: बकवास कर रहे हो, क्या देखा था?

बेनीवाल: आप मुझे छोड़कर भागे थे, वसुंधराजी के पास। मैं आपको छोड़कर नहीं भागा।

किरोड़ी: खड़ा करने वाला, आगे बढ़ाने वाला मैं। तुम तो जाटों के लड़कों पर लाठी चली तब अस्पताल पूछने तक नहीं गए।

बेनीवाल: आप चोरों की मदद करते हो, आप सारे चोरों की मदद करते हो।

किरोड़ी: अपनी सीमा में रहो, सब नेतागिरी भुला दूंगा।

बेनीवाल: सीमा में रहो, ठीक है न।

किरोड़ी: तू तेरे क्वार्टर में छुपकर चुप होकर बैठ गया था, तभी मैंने टोडाभीम से भाग कर आकर तेरे को बचाया था।

बेनीवाल: क्या तेरे-तेरे लगा रखा है, क्या है आपके पास?

किरोड़ी: तू तो जाट है न, किसान का बेटा है न, तेरे को शर्म आनी चाहिए।

बेनीवाल: छोड़ो, आप जैसा तो फर्जी आदमी मैंने देखा ही नहीं।

किरोड़ी: चोर कहीं के, पैसे मैंने मेरे हाथ से दिए थे।

बेनीवाल: आपके पास क्या सामान है? क्या दिए थे?

किरोड़ी: कहता था मुझे पैसे दिलाओ, पैसे दिलाओ।

बेनीवाल: आप बिकाऊ हो।

किरोड़ी: तू ही ले ले न। मैंने इकट्ठे पैसे दिलवाए हैं, बता और दूंगा।

बेनीवाल: आप इससे ज्यादा कुछ नहीं बनोगे। आप तो बहज बांटते रहो, फैक्ट्री पर छापे मारो और उनसे पैसे ले लो और आप कुछ नहीं कर पाओगे। इससे ज्यादा कुछ नहीं होने वाला।

किरोड़ी: तूने जाटों के चोरों को बिगाड़ दिया।

बेनीवाल: आपको जलन क्यों हो रही है, आपने जाटों का ठेका ले रखा है क्या?

किरोड़ी: मैंने पूरे राजस्थान का ठेका ले रखा है।

………………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 रद्द की:कोर्ट ने कहा- RPSC के तत्कालीन चेयरमैन समेत 6 मेंबर की पेपर लीक में भूमिका

SI-भर्ती रद्द होने पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया डांस:बोले- मंत्री-अधिकारी नहीं चाहते थे भर्ती रद्द हो, अब कई नेता क्रेडिट के लिए भागेंगे

SI भर्ती-2021 रद्द, एक्सपर्ट बोले- मिल सकता है स्टे:नौकरी कर रहे एसआई का क्या होगा, एक्सपर्ट से जानिए ऐसे सवालों के जवाब

ADG वीके सिंह बोले- पेपर लीक करने लगे थे तस्कर:माफिया को लगता था, इसमें कमाई ज्यादा; 55 ट्रेनी एसआई सहित 122 लोग पकड़े गए थे



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading