☜ Click Here to Star Rating



बीकानेर में लॉरेंस गैंग के 2 गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 5 पिस्टल, एक मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। लॉरेंस गैंग के ये गुर्गे बीकानेर में बड़ी वारदात को अंजाम दे

.

बड़ी वारदात की फिराक में थे दोनों एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि बीकानेर पुलिस ने इस गैंग के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी थी। इस गैंग के सदस्य कोई बड़ी वारदात बीकानेर शहर में करने की फिराक में थे। ये सूचना मिलने पर आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

दोनों बदमाशों पर 25—25 मामले दर्ज इसके तहत एमपी नगर पुलिस ने श्रवण सिंह सोडा पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी बजजू और राजेश तरड पुत्र रामेश्वर निवासी खाजूवाला को गिरफ्तार किया है। इनमें श्रवण सिंह पर तस्करी के कई आरोप लग चुके हें। राजेश तर्ड खाजूवाला का हिस्ट्रीशीटर है। इन दोनों के खिलाफ करीब 25-25 मुकदमें विभिन्न राज्यों और राजस्थान के विभिन्न थानों में दर्ज है।

यह दोनों बदमाश गजनेर थाना इलाके में मारपीट करने की गंभीर वारदात में शामिल थे। ये दोनों लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के लगातार संपर्क में थे।

हैरी बॉक्सर के खिलाफ मामला पुलिस ने इन तीनों के बीच हुई बातचीत और गतिविधियों के आधार पर मामला दर्ज किया है। जिसमें हैरी बॉक्सर (लॉरेंस गैंग का सदस्य), श्रवण और राजेश तर्ड पर संगठित अपराध (BNS) व आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में हुआ मामला दर्ज किया गया।

श्रवण सोढा की है सोढा गैंग श्रवण सोढ़ा अपने साथियों के साथ मिलकर एक गैंग भी चलाता है। जिसका नाम सोढ़ा गैंग है। कुछ दिन पहले खाजूवाला में इसकी गैंग से 2 लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे 2 पिस्टल बरामद की गई थी! श्रवण सिंह सोडा गुजरात के पुलिस थाना गांधीनगर में अपहरण व फिरौती के मामले में भी वांछित है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading