![]()
कोटा ग्रामीण क्षेत्र के देवली मांझी थाना इलाके के गोपालपुरा गांव में एक 20 साल की युवती खुशबू की जिंदगी एक बड़ी लापरवाही के कारण खत्म हो गई। दरअसल, बुधवार की शाम लगभग सात बजे गांव में अचानक लाइट चली गई थी। अंधेरे के बीच खुशबू खाना खा रही थी। इसी दौरा
दवाई खाने के कुछ ही देर बाद खुशबू की तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। परिजन घबराए हुए तुरंत उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन जहर शरीर में तेजी से फैल चुका था। करीब रातभर चले इलाज के बाद आज सुबह खुशबू ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम छा गया।
मृतका के पिता राकेश ने पुलिस को बताया कि यह पूरी तरह से अंधेरे के कारण हुआ हादसा है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments