☜ Click Here to Star Rating


पाली जिले की सादड़ी (देसूरी तहसील) में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

पाली जिले की सादड़ी (देसूरी तहसील) में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह प्रतिमा 21 फीट ऊंची होगी और इसे राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी परशुराम प्रतिमा बताया जा रहा है। श्री परशुराम प्रतिमा अनावरण समिति की पहल पर इस प्

.

श्री परशुराम प्रतिमा अनावरण समिति की पहल पर इस प्रतिमा के निर्माण का कार्य जयपुर स्थित भारती शिल्पकला स्टूडियो के मूर्तिकार महावीर भारती को सौंपा गया है।

श्री परशुराम प्रतिमा अनावरण समिति की पहल पर इस प्रतिमा के निर्माण का कार्य जयपुर स्थित भारती शिल्पकला स्टूडियो के मूर्तिकार महावीर भारती को सौंपा गया है।

मूर्तिकार महावीर भारती ने बताया कि भगवान परशुराम को आशीर्वाद मुद्रा में दर्शाया जाएगा। प्रतिमा में उनके बाएं हाथ पर 11 फीट लंबा फरसा, बाएं कंधे पर 18 फीट का धनुष, और दाएं कंधे पर 6 फीट लंबा तरकश सुशोभित होगा। दाएँ हाथ की हथेली में ॐ की आकृति उकेरी जाएगी। प्रतिमा के चेहरे पर सौम्यता और दिव्यता के भाव दर्शाए जाएंगे।

यह प्रतिमा पंच धातु से लॉस्ट वैक्स प्रोसेस तकनीक से बनाई जाएगी, जिसका कुल वजन करीब 5 टन होगा। मूर्तिकार के अनुसार इसे तैयार करने में लगभग 5 माह का समय और लगेगा। विशेष तकनीक से किए गए कलरिंग कार्य से यह प्रतिमा वर्षों तक अपनी चमक बनाए रखेगी।

मूर्तिकार महावीर भारती ने बताया कि भगवान परशुराम को आशीर्वाद मुद्रा में दर्शाया जाएगा

मूर्तिकार महावीर भारती ने बताया कि भगवान परशुराम को आशीर्वाद मुद्रा में दर्शाया जाएगा

गौरतलब है कि मूर्तिकार महावीर भारती इस समय 31 फीट ऊंची 11 मुखी हनुमान प्रतिमा का भी निर्माण कर रहे हैं। उन्हें देशभर में महाराणा प्रताप की सर्वाधिक प्रतिमाएं बनाने का गौरव प्राप्त है। उनकी कला को देखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य बड़ी हस्तियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading