![]()
कोलिया गांव के पहाड़ी क्षेत्र में मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
डीडवाना में शनिवार शाम से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। कोलिया गांव के पहाड़ी क्षेत्र में मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
मजदूरों की पहचान कोटा निवासी राहुल और दिलखुश के रूप में हुई है। दोनों पहाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे थे। बारिश से भीगी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दोनों मजदूर मलबे में दब गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और दोनों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
डीडवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो मामले की जांच कर रहे हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments