![]()
राजसमंद के प्रमुख हिल स्टेशन गोरमघाट पर स्काउट एवं गाइड्स का हाइक मय ट्रैकिंग शिविर का आयोजन किया गया।
राजसमंद के प्रमुख हिल स्टेशन गोरमघाट पर स्काउट एवं गाइड्स का हाइक मय ट्रैकिंग शिविर का आयोजन किया गया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, उत्तर-पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल की ओर से जिला स्तरीय हाइक मय ट्रैकिंग शिविर का आयोजन मारवाड़ जंक्शन से कामलीघाट मीटर गेज सेक
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक शिविर के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स ने गोरमघाट से जोगमंडी तक ट्रैकिंग की। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्राकृतिक अध्ययन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, स्थानीय वनस्पतियों की पहचान और प्रकृति से जुड़ी संवेदनशीलताओं के प्रति जागरूक किया गया।
मीटर गेज ट्रेन की जानकारी दी गई इसके साथ ही स्काउट्स एंड गाइड्स को भारत की ऐतिहासिक धरोहर मीटर गेज ट्रेन और उसके विकास क्रम के बारे में जानकारी दी गई। शिविर स्थल के चारों ओर फैली हरियाली, मनोरम पर्वतीय दृश्य और सुहाना मौसम प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा।
शिविर में अजमेर रेल मंडल के 45 स्काउट्स एवं गाइड्स अपने लीडरों सहित मौजूद रहे। शिविर का संचालन स्काउट मास्टर पप्पू राय की देखरेख में किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments