टोंक SP राजेश कुमार मीना (दाएं) ने संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत जवानों के साथ साइकिल चलाकर फिट रहने का संदेश दिया।
टोंक पुलिस ने SP राजेश कुमार मीना की अगुवाई में ‘फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज’ पंच लाइन के साथ, संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में साइक्लिंग के साथ-साथ योग, जुंबा जैसी एक्टिविटी भी की गई।

SP समेत पुलिस अधिकारियों, जवानों आदि ने योगा किया।
इनडोर स्टेडियम में किया योग, जुंबा टोंक पुलिस के अधिकारी और जवानों के लिए अंबेडकर खेल स्टेडियम के इनडोर स्टेडियम में योग सेशन, जुंबा का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारजन, स्कूली बच्चे शामिल हुए। योग सेशन का कार्यक्रम रविवार सुबह 6 बजे से 6:30 बजे तक किया गया। फिर जुम्बा सेशन सुबह 6:45 बजे से 7:15 बजे तक किया गया। उसके बाद साइक्लिंग सुबह 7:15 बजे से शुरू की गई।

संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत छात्राओं ने भी देशभक्ति गीत पर अपनी प्रस्तुति दी।
एक किमी तक की साइक्लिंग SP राजेश कुमार मीना की अगुआई में सुबह 7:15 बजे से साइक्लिंग अंबेडकर स्टेडियम से रवाना हुई। इसमें काफी संख्या मे पुलिस के अधिकारी, जवान शामिल हुए। साइकिल रैली अंबेडकर स्टेडियम से रवाना होकर कंकाली माताजी के मंदिर के सामने, गांधी पार्क, घंटाघर, कलेक्ट्रेट के सामने से होती हुई पटेल सर्किल पहुंच कर खत्म हुई।
शरीर फिट रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी जरूरी एसपी मीना ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्रालय की पहल पर साइक्लिंग, योग, जुंबा, रोप स्किपिंग कर आमजन को फिजिकल फिटनेस के लिए एक संदेश दिया जा रहा है। इसके तहत फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का कैप्शन दिया गया है। हर व्यक्ति को अपने शरीर की फिटनेस के लिए डेली कम से कम आधा घंटे कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। यदि हमारा शरीर फिट है तो सब कुछ सही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments