☜ Click Here to Star Rating



जवाहरनगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जवाहरनगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

पहली कार्रवाई में पुलिस ने रिद्धी गणेश कॉलोनी के सन्नी छजगरिया को 50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। आरोपी से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एसआई बलवंत कुमार की टीम शामिल थी।

दूसरी कार्रवाई में जोगेन्द्र सिंह कॉलोनी से रवि कुमार (53) को 800 ग्राम पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इन कार्रवाइयों में कॉन्स्टेबल विकास गोदारा, ओमप्रकाश और सुशील कुमार की विशेष भूमिका रही।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading