![]()
बूंदी नैनवां थाना क्षेत्र के पाई बालापुरा बांध पर सो रहे मछली पालन ठेकेदार के लोगों पर जानलेवा हमला।
बूंदी नैनवां थाना क्षेत्र के पाई बालापुरा बांध पर मंगलवार रात को मकान में सो रहे मत्स्य पालन ठेकेदार के तीन लोगों को लाठी, सरियों से हमला कर घायल कर दिया। एक घायल ने दो नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ निवासी महेंद्र सिंह उर्फ मुकेश, खोराड़ी जिला झुंझुनूं निवासी सुरेंद्र जाट व काछोला निवासी शीशराम के हमले में चोटें आई है। जिनका पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल करवाया है।
महेंद्र सिंह ने बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रात को जब हम तीनों बांध के पास ठेकेदार के मकान पर सो रहे थे तब आरोपी छोटू ,सुनील व उनके 4 अन्य परिवार के लोग एक राय होकर आए और सरिए व लकड़ियों से मारपीट की। जिसके बाद वे नैनवां थाने पर रिपोर्ट करने आये तो उन्हें पहले ड्रेसिंग करवाने के लिए अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद रात को समय अधिक होने से रिपोर्ट नहीं कर सका।
पीड़ित ने बताया कि रात को जब वे वापस मकान पर गए तो मछली पकड़ने का जाल नहीं मिला व कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर बेग में 38 हजार रुपए नगद रखे थे। जिन्हें अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। सीआई कमलेश शर्मा ने बताया कि घायलों का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments