सेंट एंजिला सोफिया सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में चल रहे शताब्दी वर्ष समारोह के तहत ‘देश रंगीला’ थीम पर सांस्कृतिक महाकुंभ का आयोजन हुआ।
घाटगेट स्थित सेंट एंजिला सोफिया सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में चल रहे शताब्दी वर्ष समारोह के तहत स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ‘देश रंगीला’ थीम पर भव्य सांस्कृतिक महाकुंभ का आयोजन हुआ। इस अंतरविद्यालय प्रतियोगिता में 22 प्रमुख विद्यालयों के 300 से अधिक विद्

पूर्व आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देशभक्ति और सांस्कृतिक मूल्य ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
कार्यक्रम तीन खंडों गायन, मूक अभिनय और नृत्य में विभाजित था। सभी प्रतिभागियों ने भाव-भंगिमा से भरपूर प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों के मन में देशप्रेम का जोश भर दिया। निर्णायक मंडल में मूकाभिनय गुरु सिराज अहमद भाटी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियदर्शिनी मिश्रा, कला एवं संस्कृति समर्थक नीलम सक्सेना, गायिका अपर्णा बाजपेयी, शास्त्रीय व लोक नृत्य प्रवर्तक निशा पारीक और समकालीन नृत्य विशेषज्ञ मीनाक्षी चौहान शामिल रहे।

कार्यक्रम तीन खंडों गायन, मूक अभिनय और नृत्य में विभाजित था।
कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय की नृत्य शिक्षिका डॉ. रागिनी ईश्वर के नेतृत्व में तैयार हुई, जिन्होंने इसे जीवंत और भावपूर्ण स्वरूप दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर डॉ. सिंथिया ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शताब्दी समारोह सिर्फ एक मील का पत्थर नहीं, बल्कि बालकों में प्रतिभा और देशभक्ति को पोषित करने का संकल्प है।

सभी प्रतिभागियों ने भाव-भंगिमा से भरपूर प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों के मन में देशप्रेम का जोश भर दिया।
जय हिंद, जय भारत के नारों से गूंजते प्रांगण में कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जहां प्रतिभागी और दर्शक भावुक पलों को अपने साथ लेकर लौटे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments