![]()
सवाई माधोपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिसके चलते प्रशासन मुस्तैद है। अब इसी कड़ी में जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर कानाराम ने 30 व 31 जुलाई को जिले के आंगनबाड़ी केंद्र व सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। जिससे अब बुधवार और गुरुवार को सवाई माधोपुर के स्कूलों का अवकाश रहेगा। इस दौरान स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों का स्टाफ यथावत काम करेंगे।
भारी बारिश के अलर्ट के चलते घोषित हुआ अवकाश
कलेक्टर कानाराम ने बताया कि 30 व 31 जुलाई तक जिले में भारी वर्षा की चेतावनी है। जिसे देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र व जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। ताकि अति भारी बारिश में कोई नुकसान नहीं हो। कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय 4 की धारा 30 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। इस दौरान कलेक्टर कानाराम ने जिले वासियों से जल भराव वाले स्थान और नदी नालों से दूर रहने की अपील भी की है। कलेक्टर ने जल-भराव वाले निचली जगहों पर रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments