☜ Click Here to Star Rating


अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने कोटा की चेन स्नेचिंग गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिलाओं से लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

.

दोनों आरोपियों के खिलाफ 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों से अजमेर में तोड़ी गई महिला की चेन और वारदात में उपयोग में ली गई बाइक बरामद की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। गुरुवार को मामले का खुलासा क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण की ओर से किया गया।

क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी निवासी आशीष की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी मां मंदिर जा रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने सोने की चेन तोड़कर भाग गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

दोनों आरोपी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिलाओं से लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

दोनों आरोपी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिलाओं से लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

500 सीसीटीवी चेक करते हुए दो को पकड़ा

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी चेक किए गए। दोनों आरोपी वारदात के बाद नसीराबाद की तरफ भाग निकले। टीम ने होटल-ढाबो और टोल प्लाजो के कैमरे को चेक करते हुए पीछा किया। अजमेर से कोटा तक करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी चेक किए गए।

इस बीच गैंग को चिन्हित करते हुए कोटा के रहने वाले इम्तियाज़ खान(26) पुत्र सलीम खान और शाहरुख खान (28) पुत्र हबीब खान को गिरफ्तार किया। आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में उपयोग में ली गई बाइक बरामद की है।

दोनों के खिलाफ राजस्थान में विभिन्न मुकदमे

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बदमाश अलग-अलग जिलों में जाकर पहले रेकी करते हैं। वृद्ध महिलाओं को टारगेट करते हुए बाइक पर वारदात कर फरार हो जाते हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान में कई मुकदमे दर्ज। आरोपी इम्तियाज के खिलाफ 8 और शाहरुख के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading