“शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने अजमेर में की कार्रवाई।
राजस्थान सरकार के “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अजमेर में एक ट्रांसपोर्ट गोदाम से लगभग 900 लीटर संदिग्ध खाद्य तेल जब्त किया गया है। इसके नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

मिलावट की आशंका के चलते टीम ने 900 लीटर मूंगफली, सोया और तिल्ली तेल किया सीज।
खाद्य आयुक्त, जयपुर के निर्देश और जिला कलेक्टर डॉ. कमल कुमार मीणा के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस की सूचना पर अजमेरी गेट स्थित ट्रांसपोर्ट गोदाम पर छापा मारा।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्रांड के खाद्य तेल के डिब्बे मिले, जिन पर ‘मैन्युफैक्चरिंग बाय कृष्णा इंटरप्राइजेज, ब्यावर’ अंकित था। टीम ने मौके पर कृष्णा गोल्ड मूंगफली तेल और श्री नंदलाल गोल्ड तिल्ली तेल के नमूने लिए। इन नमूनों को अजमेर स्थित राज्य खाद्य लैब में जांच के लिए भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि दीपावली से पहले यह विशेष अभियान और सख्ती से जारी रहेगा।
मिलावट की आशंका के चलते टीम ने लगभग 900 लीटर मूंगफली, सोया और तिल्ली तेल को मौके पर ही सीज कर दिया। जांच में फर्म का एफएसएसएआई लाइसेंस मालिक कृष्ण प्रसाद उर्फ कृष्णा साहू पुत्र शिव प्रसाद के नाम पर पाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि दीपावली से पहले यह विशेष अभियान और सख्ती से जारी रहेगा। होटलों, रेस्टोरेंटों, मिठाई एवं नमकीन निर्माताओं, घी-तेल व्यापारियों, दूध-मावा विक्रेताओं और कैफे संचालकों की गहन जांच की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलावट पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments