![]()
कोटपूतली के राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) नई दिल्ली और आयुक्तालय के निर्देशानुसार इसे संयुक्त रूप से आयोजित क
एसपी बिश्नोई ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया की लत से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि हमारी अज्ञानता और लालची प्रवृत्ति के कारण हम आसानी से साइबर अपराधों का शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के इस दौर में हमारी निजता और डेटा सुरक्षित नहीं है। अपनी सारी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से डिजिटल फुटप्रिंट बढ़ता है। एसपी ने फिशिंग, क्रिप्टो जैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग ठगी और साइबर ट्रेडिंग जैसे विभिन्न साइबर अपराधों की विस्तृत जानकारी दी।
एसपी बिश्नोई ने छात्रों को अनजान कॉल, मैसेज और लिंक से न जुड़ने की हिदायत दी। उन्होंने साइबर अपराधों की शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पर मेल करने या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को मोबाइल और इंटरनेट पर कम समय बिताने तथा करियर पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक प्रो. अशोक सिंह ने अतिथियों और कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संदीप कुमार आर्य ने किया, जबकि प्रो. शुभलता यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी प्रो. बाबूलाल मीणा, प्रो. नीरू, प्रो. मालीराम मीणा, प्रो. हरिराम धनेटिया, प्रो. चंदन सिंघल, प्रो. शीशराम मीणा, प्रो. बरखा, प्रो. माधुरी गंगावत, प्रो. कृष्ण पोसवाल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments