☜ Click Here to Star Rating



नेशनल हाइवे 68 पर सांचौर क्षेत्र के रणोदर गांव की सीमा पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया, इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार बस बाइक को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। बस के आगे के हिस्से मे

.

हादसे के समय बस सवारियों से भरी हुई थी और चौहटन से पालनपुर जा रही थी। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 8.15 बजे हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस में ज्यादातर मरीज बैठे थे, जो दवाई लेने गुजरात जा रहे थे। इस हादसे में बाइक सवार 2 चचेरे भाई संदीप भाई (23) पुत्र गोरधन भाई और रणजीत भाई (23) पुत्र सोमाभाई निवासी तारापुर, सोजीतरा, आणंद (गुजरात) बस के टायर के नीचे आ गए। कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव और बैग में रखा सामान सड़क पर बिखर गया।

बेकाबू बस टायरों में फंसी बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और हाइवे किनारे लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग से टकराकर रुकी। इस दौरान बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और घसीटने से उठी चिंगारी से बस में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाइक पर सवार दोनों भाई बाबा रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद 2 घंटे तक मौके पर जाम लगा रहा। भारी संख्या वाहनों की कतारें करीब 2 किमी. तक लगी रही।

धुआं उठता देखकर यात्रियों में मचा हड़कंप

हादसे के बाद बस में आग लगने से सवारियों ने उतर कर जान बचाई। कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की चपेट में आ गई और धुंए के गुब्बार उठने लगे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों मृतकों के शवों को सीएचसी सांचौर ले जाया गया। हादसे के बाद मृतक संदीप के मोबाइल पर दोस्त का कॉल आया। पुलिस ने उसे हादसे में मौत की जानकारी दी। यह सुनकर उसको यकीन ही नहीं हुआ और उसने कहा – मजाक नहीं करो। संदीप से बात हो सकती है क्या? दोबारा हादसे में मौत की बात बताने पर दोस्त ने पूछा कि हादसा कहां हुआ है पूरी घटना सुनने के बाद उसने बताया कि संदीप उसके चचेरे भाई के साथ रामदेवरा दर्शन के लिए निकला था। दोनों वेल्डिंग का काम करते थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading