☜ Click Here to Star Rating



रुदावल तहसील कार्यालय का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें छोटे भाई का जन्म प्रमाण पत्र की अनुज्ञा जारी करवाने के लिए तहसील कार्यालय में आए एक युवक ने क्लर्क पर पांच सौ लेने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि उसके साथ आए गवाह की उम्र कम थी। ऐसे में क्

.

युवक ने एसीबी में शिकायत करने की बात कही है। जबकि क्लर्क का कहना है कि उसने युवक को घेवर लाने के लिए पैसे दिए थे। घेवर नहीं मिलने पर पैसे वापस लौटाते समय उसने वीडियो बना लिया। गांव डुमरिया निवासी भाग सिंह गुर्जर ने बताया कि वह मंगलवार को अपने छोटे भाई ऋषि (11) का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय गया था।

जन्म प्रमाण पत्र की अनुज्ञा जारी करवाने में दो गवाह की जरूरत थी। एक मैं खुद गवाह बना और, दूसरा गवाह मेरी मौसी का लड़का रवि बना, लेकिन गवाही के लिए रवि की उम्र 2 साल कम बैठ रही थी। जिसको लेकर तहसील में लगे क्लर्क योगेश ने बताया कि दूसरा गवाह लाना होगा। मैंने दूसरा गवाह लाने के लिए क्लर्क योगेश से कह दिया।

घेवर नहीं मिला तो लौटाए पैसे, तभी वीडियो बना …

इस मामले को लेकर तहसीलदार जयप्रकाश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र की अनुज्ञा पहले ही जारी कर दी थी। उस समय क्लर्क योगेश ने घेवर मंगवाने के लिए भागसिंह को पैसे दिए थे। जब उसे घेवर नहीं मिला तो भाग सिंह ने पैसे वापस दे दिए। जिसका उसने वीडियो बना लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading