☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताई रेलवे के रेल मदद ऐप की खूबियां।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की शिकायतों और उनकी तात्कालिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ‘रेल मदद’ नामक एक केंद्रीकृत शिकायत निवारण तंत्र की शुरुआत की है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो यात्रियों को अपनी शिकायतें दर्ज करने और उनकी स्थिति को लाइव ट्रैक करन

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार “यह डिजिटल पोर्टल (MADAD : Cellular Software For Desired Help Throughout journey) यात्रियों के लिए रास्ते में एक मददगार साबित हो रहा है। बढ़ती हुई ट्रेनों और यात्री यातायात को देखते हुए, रेलवे का हर यात्री को बेहतर सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। मेडिकल इमरजेंसी, कोच की स्वच्छता, खानपान और सुरक्षा जैसी ज़रूरतों के लिए यात्री इस केंद्रीकृत सेवा का खूब उपयोग कर रहे हैं।”

शिकायतों का तुरंत होता है समाधान

त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे ने इस डिजिटल पोर्टल पर मिलने वाली हर शिकायत के समाधान के लिए समय सीमा तय कर दी है। यदि निर्धारित समय में समाधान नहीं होता है, तो शिकायत अपने आप उच्च अधिकारियों तक पहुंच जाती है।

वर्तमान में, उत्तर पश्चिम रेलवे रेल मदद ऐप पर मिली शिकायतों का समाधान औसतन 24 मिनट में कर रहा है, जिससे यह पूरे भारतीय रेलवे में दूसरे स्थान पर है। महाप्रबंधक अमिताभ के मार्गदर्शन में, इस साल 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक प्राप्त हुई कुल 43,524 शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई।

जोधपुर मंडल का शानदार प्रदर्शन, 2185 शिकायतें औसत 21 मिनट में निस्तारित

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जुलाई महीने में जोधपुर मंडल पर ‘रेल मदद’ के माध्यम से कुल 2,185 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन सभी शिकायतों का समाधान औसतन 21 मिनट में कर दिया गया। यह एक ऐसा प्रदर्शन है जिस पर जोधपुर मंडल गर्व महसूस करता है।

खेड़ा ने बताया कि “वार रूम के ज़रिए 24×7 शिकायतों की निगरानी की जा रही है। यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया में, इस सेवा को ‘एक्सीलेंट’ कहा गया है। यह दिखाता है कि रेल प्रशासन यात्री सेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

‘रेल मदद’ तक आसान पहुंच और अन्य सेवाएं

यात्री चलती ट्रेन में भी कई माध्यमों से ‘रेल मदद’ का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए वे वेबसाइट, मोबाइल ऐप, रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, X (पूर्व में ट्विटर), रेल वन ऐप, व्हाट्सएप चैटबॉक्स, वॉइस रिस्पांस सिस्टम और एसएमएस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह पोर्टल सिर्फ शिकायतों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह टिकट बुकिंग, रद्द करना, पीएनआर स्टेटस, ट्रेन का लाइव स्टेटस, आगमन और प्रस्थान की जानकारी जैसी कई अन्य सेवाओं में भी यात्रियों की मदद करता है। इसके अलावा, यात्री कैटरिंग और पार्सल से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading