![]()
सोम नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों नदी में नहाने गए थे। छोटा भाई डूबने लगा तो बड़ा उसे बचाने गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।
देवसोमनाथ के पास सोम नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों नदी में नहाने गए थे। छोटा भाई डूबने लगा तो बड़ा उसे बचाने गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। दोनों के शवों को नदी से बाहर निकालने के बाद सेमारी अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया गय
घटना उदयपुर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में हुई है। सोम नदी डूंगरपुर और उदयपुर जिले की सीमा को बांटती है। रागली सवगढ़ निवासी जिगर (17) पुत्र प्रभु कनिपा और बड़ा भाई प्रकाश (19) पुत्र प्रभु कनिपा बुधवार शाम के समय देवसोमनाथ के सोम नदी में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान जिगर नदी की गहराई में चला गया और डूबने लगा। जिस पर बड़ा भाई प्रकाश उसे बचाने के लिए गया, लेकिन दोनों पानी की गहराई में डूब गए। ये हादसा देख बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर उदयपुर के सेमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से सिविल डिफेंस की टीम ने तलाश शुरू कर दी। देर शाम को दोनों भाइयों के शव बाहर निकाल दिए। प्रभु कानिपा के दो बेटे थे और दोनों की एक साथ मौत पर परिवार में मातम पसरा हुआ है।
अग्निवीर में सिलेक्ट हो चुका था प्रकाश बड़ा भाई प्रकाश कनिया अग्निवीर में सिलेक्ट हो चुका था। वह इंदौर में आर्मी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले ही वह इंदौर से अपने घर आया था। दोनों भाई अच्छे तैराक भी थे, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव में उनकी जान चली गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments