☜ Click Here to Star Rating



जयपुर से आबू धाबी के लिए उड़ान भरने वाली एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट को बुधवार रात आखरी वक्त पर डिले कर दिया गया। जिसकी वजह से आबू धाबी जाने वाले पैसेंजर्स को देर रात तक जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा।

.

दरअसल, एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट EY – 327 को जयपुर से आबू धाबी के लिए उड़ान भरनी थी। शनिवार रात 9 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट टेक ऑफ करने वाली थी। सभी पैसेंजर्स ने फ्लाइट में सवार होने से पहले बोर्डिंग की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया था। लेकिन जिस एयरक्राफ्ट से आबू धाबी के लिए उड़ान भरनी थी। वह अपने निर्धरित वक्त से 2 घंटे 32 मिनट लेट जयपुर पंहुचा। जिसके बाद जयपुर से आबू धाबी जाने वाली फ्लाइट ने अपने निर्धारित वक्त से एक घंटा 38 मिनट लेट रात 11 बजाकर 13 मिनट पर उड़ान भरी।

जयपुर से आबू धाबी जाने वाले पैसेंजर्स ने कहा कि एयरलाइन कंपनी द्वारा आखिरी वक्त पर फ्लाइट डिले की गई। जिसकी वजह से हम लोगों को बेवजह परेशान होना पड़ा है। एयरलाइन कंपनी को इस तरह की कोई व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे पैसेंजर को भी फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग का सही वक्त पता चल सके। ताकि उनका कीमती वक्त जाया ना हो।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading