☜ Click Here to Star Rating



पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन महीने से फरार चल रहे दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

धौलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन महीने से फरार चल रहे दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

.

बसई नीम के रहने वाले दाताराम (28) और पातीराम (22) पर 4 मई 2025 को हमला करने का आरोप है। पीड़ित महादेवा की शिकायत के अनुसार उसके पिता रामप्रकाश और छोटे भाई कृष्ण घर में बैठे थे। इसी दौरान दाताराम और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और सरिए से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए।

पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी शिवकुमार की जांच में आरोपियों के खिलाफ आरोप सही पाए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। यह कार्रवाई आईजी कैलाश विश्नोई और एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर की गई। थानाधिकारी हरिनारायण मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading