☜ Click Here to Star Rating



कोटा में चालान काटने के दौरान विवाद होने का मामला सामने आया ।

कोटा में चालान काटने के दौरान विवाद होने का मामला सामने आया है। पिकअप ड्राइवर व ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के बीच चालान की बात को लेकर बहस हुई। गुस्से में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने पिकअप ड्राइवर की कॉलर पकड़ी ली। पिकअप में मौजूद अन्य युवक ने घटना का वीडियो मोबाइल

.

जानकारी के अनुसार घटना 15 अगस्त दोपहर साढ़े 4 बजे के आसपास 80 फीट रोड़ की है। सिटी एसपी चौराहे से एक पिकअप 80 फीट रोड़ की तरफ आ रही थी। जिसे वहां खड़े ट्रैफिक कॉन्स्टेबल कैलाश चौधरी ने रुकवाया। तीन सवारी बैठे होने व ओवर लोडिंग का चालान काटने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसका वीडियो रविवार के दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सिटी एसपी ने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। ये हुई बहस ड्राइवर- कर दो, ऑन लाइन चालान, आपने ड्रिंक कर रखी है।

कॉन्स्टेबल-नहीं आप किसी से बात कर लो।

ड्राइवर- चलो थाने चल रहा हूं।

कॉन्स्टेबल-थाने में नहीं ट्रैफिक ऑफिस

ड्राइवर- हा ,तो ट्रैफिक पुलिस में चलो।

कॉन्स्टेबल-अरे ट्रैफिक ऑफिस जाएगा, वो भी एक बार नहीं बीस बार जाएगा।

ड्राइवर-हा तो चलो ना।

पिकअप ड्राइवर के साथ वाला युवक- हा, चलो आप अपनी स्कूटी पर चलो

कॉन्स्टेबल- बिल्कुल चालान बनेगा, तीन सवारी आगे बैठी है। ओवर लोडिंग गाड़ी है।

ड्राइवर- कोई दिक्कत नहीं,कांटा (वजन) करवा लो, चलो आप।

कॉन्स्टेबल -एक आदमी मेरे साथ बैठेगा।

पिकअप में मौजूद युवक- नहीं बैठेंगे आप ने शराब पी रखी है।

कॉन्स्टेबल – मैंने तो कुछ भी कर रखा है, तू शांति से बात कर लें। नहीं तो तेरे नुकसान हो जाएगा।

ड्राइवर- नुकसान तो जाने दो, अपने कोई दिक्कत नहीं है। कम्पनी की गाड़ी है। कम्पनी जाने, कम्पनी की गाड़ी जाने। मै भी टेलीकॉम का काम करता हु।

कॉन्स्टेबल-कम्पनी का नाम बता।

ये कहते हुए कॉन्स्टेबल अपना हेलमेट पिकअप के स्टेयरिंग पर रखते है। जिसे पिकअप ड्राइवर उठाकर वापस कॉन्स्टेबल को देता है। इसी बात को लेकर दोनों का गुस्सा बढ़ा। कॉन्स्टेबल ने पिकअप ड्राइवर की कॉलर पकड़ी। गाली गलौच की।

ट्रैफिक डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कॉन्स्टेबल ने बत्तमीजी की थी। उन्हें कल सस्पेंड किया है। कॉन्स्टेबल का मेडिकल नहीं हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading