☜ Click Here to Star Rating


डिप्टी सीएम दीया कुमारी दो दिन दो दिनों से राजसमंद के दौरे पर हैं। सोमवार को वे कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भोज जी की भागल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों की दी जा रही सुविधाओं, पोषण, स्वच्छता और शिक्षण गतिविधियों को ले

.

इससे पूर्व रविवार को नाथद्वारा स्थित म्यूजियम ऑफ ग्रेस का अवलोकन के दौरान स्थानीय निजी विद्यालय (गुरुकुल कंसेप्ट एजुकेशन स्कूल) की कक्षा 7वीं की छात्रा माद्री सिंह ने जब दीया कुमारी के सामने ‘मैं स्त्री हूं… मैं नारी हूं…’ कविता सुनाई तो उसे शाबाशी दी।

इस दौरान स्टूडेंट ने इस कविता के माध्यम से स्त्री की शक्ति, त्याग और समाज में उसकी अहम भूमिका को सरल किन्तु प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया। डिप्टी सीएम ने छात्रा की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में इस प्रकार की रचनात्मकता और आत्मविश्वास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान बच्चे ने डिप्टी सीएम को जब कविता सुनाई तो उन्होंने तारीफ की।

आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान बच्चे ने डिप्टी सीएम को जब कविता सुनाई तो उन्होंने तारीफ की।

बच्चों के बीच पहुंचीं डिप्टी सीएम, कविताएं सुनी

सोमवार को भागल गांव की आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचने पर वे बच्चों के बीच पहुंची। यहां वे बच्चों के बीच रुकीं और उन्हें दिए जाने वाले खाने, पढ़ाई संबंधित सामान और खेल-कूद की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इसके साथ ही वे एक क्लास में बच्चों के बीच बैठीं और उनकी कविताएं सुनी। इस पर वे बोलीं- बच्चों को पोषण युक्त भोजन दिया जा रहा है और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र के कामकाज की सराहना की और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी दो दिन से राजसमंद के दौरे पर हैं। सोमवार को वे एक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच पहुंचीं।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी दो दिन से राजसमंद के दौरे पर हैं। सोमवार को वे एक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच पहुंचीं।

​इस दौरान पर उपस्थित अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को प्रारंभिक शिक्षा और पोषण युक्त वातावरण मिलना चाहिए, क्योंकि यही उनके उज्ज्वल और सशक्त भविष्य की नींव रखता है।

वे बोलीं- “हमारी सरकार की मंशा स्पष्ट है कि कोई भी बच्चा सुविधाओं से वंचित न रहे। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और हमें यह सुनिश्चित करना है कि वे इस भूमिका को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं।” ​

डिप्टी सीएम ने कहा- सरकार का लक्ष्य है कि बच्चों को शुरुआती वर्षों में ही ऐसा वातावरण मिले, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सर्वोत्तम हो सके।

आंनगबाड़ी केंद्र में उन्होंने बच्चों से कविताएं सुनीं और उनकी तारीफ की।

आंनगबाड़ी केंद्र में उन्होंने बच्चों से कविताएं सुनीं और उनकी तारीफ की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading