![]()
प्रतापगढ़ के देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्यासपुर रोड पर शनिवार दिन में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान भंवर (55) पुत्र पदमा मीणा, निवासी गोदीयाफला के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय वह अपने क
दूसरी बाइक पर सवार तेजमल पुत्र अजित मीणा, निवासी अनोपपुरा (थाना देवगढ़) भी इस दुर्घटना में घायल हुआ। जांच अधिकारी सोहन सिंह के अनुसार, धरियावद थाना क्षेत्र के पिपल्या गोलीयाफला निवासी दो सगे भाई राखी के त्योहार पर मामा के घर ग्यासपुर जा रहे थे।
हादसे के बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने भंवर को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे भेरूलाल मीणा ने शनिवार दोपहर 3 बजे मॉर्च्युरी में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक भंवर मीणा मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके चार बेटियां और एक बेटा है, जिनमें से एक बेटी की शादी अभी बाकी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments