फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मादक पदार्थ तस्कर तस्करी के नए हथकंडे अपना रहे हैं। एम्बुलेंस के जरिए डोडा-पोस्त की तस्करी कर रहे हैं। बाड़मेर पुलिस की ए श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान डीएसटी और नागाणा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस से 1 क्विंटल 76 किलो अवैध डोडा-पोस
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के अनुसार ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई। डीएसटी की सूचना पर नागाणा थानाधिकारी ने चौखला गांव से खेत में दबिश देकर खेत में खड़े एम्बुलेंस वाहन में भरे डोडा-पोस्त को जब्त किए। वहीं दोनों जनों को गिरफ्तार किया है। वांटेड मुन्ना शिव मामले में दर्ज एनडीपीएस मामले में 30 माह से फरारी काट रहा था।
ए श्रेणी की नाकाबंदी
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध वाहनों की चैकिंग, मादक पदार्थों की जब्ती, वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को ए श्रेणी की नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए। नाकाबंदी के दौरान डीएसटी के कॉन्स्टेबल हरलाल को सूचना मिली थी कि शिव थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में वांटेड आरोपी मुन्ना उर्फ कुंभाराम अपने चौखला स्थित खेत में आया हुआ है। उसके पास एक एम्बुलेंस गाडी है। जिसमें अवैध डोडा-पोस्त भरा हुआ है। इस पर डीएसटी और नागाणा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करने की गई।

A श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई।
एम्बुलेंस में मिले अवैध डोडा-पोस्त
नागाणा थानाधिकारी जमील खाान की टीम ने गांव चौखला स्थित मुन्ना उर्फ कुंभाराम के खेत में पहुंचे तो खेत में एम्बुलेंस वाहन खड़ा दिखाई दिया। टीम ने वाहन को चैक करने पर वाहन में 2 व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। परंतु पुलिस टीम ने एम्बुलेंस वाहन व वाहन में सवार मुन्ना उर्फ कुंभाराम पुत्र रूपाराम निवासी भाडखा हाल रामनगर बाड़मेर व देवाराम पुत्र दीपाराम निवासी खानजी का तला चौखला को डिटेन किया। वाहन की तलाशी ली गई। तो उसमें अवैध डोडा-पोस्त भरा हुआ पाया गया।
1 क्विंटल 76 किलो 695 किलो डोडा-पोस्त जब्त
पुलिस टीम को एम्बुलेंस (अर्टिगा कार) में भारी मात्रा में भरे हुए 1 क्विंटल 76 किलो 695 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त कट्टों से भरा हुआ पाए जाने पर वाहन को जब्त किया। वहीं मौके से आरोपी मुन्ना उर्फ कुंभाराम व देवाराम को गिरफ्तार किया गया। अवैध डोडा-पोस्त की कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई।
10 हजार का इनामी है मुन्ना उर्फ कुंभाराम
गिरफ्तारी आरोपी मुन्ना उर्फ कुंभाराम पुलिस थाना शिव के एनडीपीएस, आबकारी मामले में मार्च 2023 से वांटेड है। टीम ने 2 किलो 10 ग्राम अफीम, 13 किलो 300 ग्राम डोडा-पोस्त के मामले में लंबे समय से फरारी काट रहा था। थाने के टॉप-10 आरोपियों में शामिल है। साथ ही मुन्ना उर्फ कुंभाराम पर एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने किया मामला दर्ज, चित्तौड़गढ़ से लाना आया सामने
पुलिस ने डोडा-पोस्त जब्ती मामले में नागाणा थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ में डोडा-पोस्त बबलू उर्फ रतन निवासी सांवराजी चित्तौड़गढ़ से टेलर गाड़ी में लाना तथा सप्लाई देना बताया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
कार को एम्बुलेंस वाहन बनाकर कर रहा था तस्करी
गिरफ्तारी आरोपी मुन्ना उर्फ कुंभाराम शातिर तस्कर है। जो कार को एम्बुलेंस वाहन का रूप देकर उसमें डोडा-पोस्त की तस्करी को अंजाम दे रहा था। इसने पहले भी एम्बुलेंस वाहन में तस्करी करते 1180 किलो डोडा-पोस्त पचपदरा जिला बालोतरा ने जब्त किए थे। पचपदरा थाने में दर्ज मामले में आरोपी वांटेड चल रहा था। मुन्ना के एनडीपीएस, आबकारी के शिव, नागाणा, पचपदरा में तीन मामले दर्ज है। वहीं देवाराम के खिलाफ एक मामला नागाणा थाने में दर्ज है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments