![]()
योगगुरु बाबा रामदेव और पतंजलि का संस्थान अब शिक्षा के क्षेत्र में उतर गया हैं। भारत सरकार द्वारा फरवरी 2023 में गठित बोर्ड बीएसबी यानि भारतीय शिक्षा बोर्ड को औपचारिक रुप से अधिसूचीत किए जाने के बाद अब देश-प्रदेश के विद्यालय तेजी से इस नये बोर्ड से पा
बीेएसबी बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष और रिटायर्ड आईएएस एनपी सिंह ने बताया की कल कोटा के महावीर नगर तृतीय स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में कोटा के सैकङों विद्यालय संचालकों के साथ बोर्ड बैठक करने जा रहा हैं। भारतीय शिक्षा बोर्ड आधुनिकतम शिक्षा के साथ प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा का एक अनूठा संगम होगा और एआई जैसे शिक्षा के नवीनतम आयाम भी बीएसबी बोर्ड पाठ्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होंगे,जिसका लक्ष्य कुशल विद्दार्थी और बेहतर नागरिक तैयार करके भारत को विश्वगुरु बनाना।
उन्होंने कहा कि कक्षा 6 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कक्षा 9 से डेटा साइंस की पढ़ाई शुरू होगी, ताकि छात्र प्रारंभिक स्तर से ही तकनीकी प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनें। शिक्षा में भारतीय परंपरा, वेद, उपनिषद, योग, संस्कृत और आधुनिक विज्ञान का समन्वय बोर्ड की विशेषता होगी। संस्कृत के साथ ही संविधान में उल्लिखित सभी भाषाओं को स्थान दिया गया है।
वर्तमान में देशभर के 1,000 विद्यालयों में बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू है। तीन वर्षों में 2,000 प्रोफेसर, 5,000 पीजीटी और 500 संगोष्ठियों के माध्यम से इसके पाठ्क्रम को व्यापक रूप दिया जाएगा। रविवार को श्री रामशांताय सभागार में संगोष्ठी बैठक होगी। गौरतलब है कि 4 अगस्त 2022 को मान्यता प्राप्त यह बोर्ड ‘स्वदेशी दृष्टिकोण’ के साथ विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने और उन्हें 21वीं सदी की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने के मिशन पर कार्यरत है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments