![]()
सिरोही डीएसटी और पिंडवाड़ा पुलिस ने स्विफ्ट कार से 250 ग्राम अफीम दूध जब्तकर दो अरोपियों को गिरफ्तार किया।
सिरोही में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में डीएसटी और पिंडवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
ढांगा पुलिया हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार (RJ 16 CB 9873) को रोका। तलाशी के दौरान कार से 250 ग्राम अफीम दूध बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जालौर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के बालवाड़ा निवासी श्यामसिंह (35) और मगाराम (45) के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई एएसपी किशोर सिंह चौहान और वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments