☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। शुक्रवार से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग के मुकाबलों की शुरुआत होगी। शुक्रवार को जयपुर के SMS स्टेडियम के इंडोर हॉल में पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच पहला मु

.

इस दौरान पिंक पैंथर्स के कोच नरेंद्र रेडू ने कहा कि लंबे समय बाद हम जयपुर में वापसी कर रहे हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस मुक़ाबले में हमें काफ़ी लोकल सपोर्ट की उम्मीद है। जिससे हमारी टीम का मनोबल बढ़ेगा। जिसका असर खिलाड़ियों और खेल पर भी नजर आएगा। जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के कप्तान नितिन रावल ने कहा कि- इस सीजन में हमारी टीम पूरे जोश और अच्छी प्लानिंग के साथ मैदान में उतरेगी। हम इस बार सिर्फ फाइनल्स पर नहीं बल्कि, हर मैच पर फोकस करते हुए मैदान पर उतरेंगे।

प्रो कबड्डी लीग के कोच और खिलाड़ी गुरुवार को मीडिया से रूबरू हुए।

प्रो कबड्डी लीग के कोच और खिलाड़ी गुरुवार को मीडिया से रूबरू हुए।

बेंगलुरु बुल्स के कोच बीसी रमेश ने कहा की जयपुर आकर काफ़ी अच्छा लग रहा है। निश्चित तौर पर पैंथर्स को जयपुर का लोकल सपोर्ट मिलेगा और इससे टीम का मनोबल बढ़ेगा। लेकिन हमारी टीम पूरी तरीक़े से तैयार है, हमारी प्रतिद्वंदी टीम को कड़ी टक्कर देंगे। वहीं बेंगलुरु बुल्स के कप्तान योगेश दहिया ने कहा कि हमारी प्रतिद्वंदी टीम के लिए हमने एक प्लानिंग तैयार कर रखी है। जो आपको मुक़ाबले में देखने को मिलेगी।

इस बार प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में राजस्थान के आठ खिलाड़ी अलग – अलग टीमों से खेल रहे हैं। इनमें एकमात्र करोड़पति खिलाड़ी सचिन तंवर हैं। जिन्हें नीलामी में पुणेरी पलटन ने खरीदा था। भगवान सिंह तेलुगु टाइटंस, महिपाल बेंगलुरु बुल्स, लोकेश यू मुम्बा, मंजीत बंगाल वॉरियर्स, गंगाराम यूपी योद्धाज, नितिन पिंक पैंथर्स और रोहित बेनीवाल तमिल थलाइवास टीम में शामिल हैं।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के जयपुर में आयोजित होने वाले मैच देखने के लिए ऑनलाइन टिकट्स खरीद सकते है। इस बार आयोजकों ने जयपुर में 300 से लेकर 1500 रुपए तक टिकट्स रेट तय किए है। जिन्हें डिमांड के अनुरूप ज्यादा किया जा सकता है। ऐसे में जो भी कबड्डी लवर जयपुर में मैच के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लाइव मैच देखना चाहता है। वह प्रो कबड्डी लीग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टिकट्स बुक कर सकते है।

राजस्थान रॉयल्स की कोक और कप्तान ने इस बार सीजन में बेहतर प्रदर्शन का दावा किया।

राजस्थान रॉयल्स की कोक और कप्तान ने इस बार सीजन में बेहतर प्रदर्शन का दावा किया।

जयपुर में होंगे ये मैच

  • 12 सितम्बर
  • पिंक पैंथर्स – बेंगलुरु बुल्स
  • तमिल थलाइवास – बंगाल वॉरियर्स।
  • 13 सितम्बर
  • यूपी योद्धाज – पिंक पैंथर्स
  • पुनेरी पलटन – तेलुगु टाइटंस
  • 15 सितम्बर
  • गुजरात जायंट्स – हरियाणा स्टीलर्स
  • बेंगलुरु बुल्स – तेलुगु टाइटंस
  • 16 सितम्बर
  • यूपी युद्धाज – बंगाल वॉरियर्स
  • तमिल थलाइवास – बेंगलुरु बुल्स
  • 17 सितम्बर
  • तेलुगु टाइटंस – दिल्ली दबंग
  • हरियाणा स्टीलर्स – पटना पाइरेट्स
  • 18 सितम्बर
  • पिंक पैंथर्स – बंगाल वॉरियर्स
  • यू मुम्बा – पुनेरी पलटन
  • 19 सितम्बर
  • पुनेरी पलटन – हरियाणा स्टीलर्स
  • तमिल थलाइवास – तेलुगु टाइटंस
  • 20 सितम्बर
  • पटना पाइरेट्स – दिल्ली दबंग
  • हरियाणा स्टीलर्स – तमिल थलाइवास
  • 22 सितम्बर
  • गुजरात जायंट्स – बेंगलुरु बुल्स
  • तमिल थलाइवास – यूपी योद्धाज
  • 23 सितम्बर
  • गुजरात जायंट्स – तेलुगु टाइटंस
  • पिंक पैंथर्स – यू मुम्बा
  • 25 सितम्बर
  • बेंगलुरु बुल्स – यूपी योद्धा
  • दबंग दिल्ली – यू मुम्बा
  • 27 सितम्बर
  • पटना पाइरेट्स – बंगाल वॉरियर्स



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading