सिरोही के कालंद्री थाने में बाइक छुड़ाने गई युवक से पुलिस ने बेल्ट और लाठी से की मारपीट।
सिरोही के कालंद्री थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चचेरे भाई की बाइक के बारे में पूछताछ करने गए युवक के साथ पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर मारपीट की।
पीड़ित विशाल कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चचेरे भाई की बाइक के संबंध में जानकारी लेने थाने गया था। पहले दिन पुलिसकर्मियों ने उसे अगले दिन आने को कहा। अगले दिन सुबह 9 बजे जब वह थाने पहुंचा, तो सहायक उप निरीक्षक ने उसे एक कमरे में बुलाया।
पीड़ित के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उसे मंदिर के पास वाले कमरे में ले जाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसके बाद लाठी और बेल्ट से मारपीट की। पेट में लात मारने से वह बेहोश हो गया। विशाल ने बताया कि इस मारपीट के कारण उसके शरीर में अब भी कंपन और दर्द है।
घटना की शिकायत लेकर विशाल अपने पिता के साथ एसपी के पास पहुंचा है। उसने न्याय की गुहार लगाई है। मामले में अभी तक किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments