☜ Click Here to Star Rating



जिला मुख्यालय बनने के ढाई साल बाद भी शहर में एक भी पार्किंग स्थल नहीं बना है। मुख्य मार्गों व बाजार में सामान रखकर किए जा रहे अतिक्रमण व पार्किंग की कमी से बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन व नगर परिषद के पास कोई स्थाई सम

.

नगर परिषद की टीमें सड़कों पर उतरती है, लेकिन शहर की संकरी बसावट, पार्किंग का अभाव व मुख्य मार्गों पर संचालित प्रतिष्ठानों के आगे सामान रखकर किए जा रहे अतिक्रमण का स्थायी समाधान नहीं निकल पाता।

नगर परिषद ने अब कार्रवाई शुरू की है। इसे लेकर पचपदरा रोड से शुरूआत करते हुए प्रतिष्ठानों के आगे रखे होर्डिंग व अन्य सामान जब्त किया गया। साथ ही संचालकों को नोटिस थमाने के साथ ही स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी जा रही है। पचपदरा रोड पर आठ प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। खेड़ रोड, पंचायत समिति रोड, समदड़ी रोड, पुराना बस स्टैंड से हनवंत सराय मार्ग, नयापुरा सहित भीतरी इलाकों में अतिक्रमणरोधी दस्ते ने सामान जब्त करने की कार्रवाई की। बालोतरा जिला मुख्यालय बने ढाई साल हो गए हैं। औद्योगिक नगरी व रिफाइनरी के बाद जिला स्तरीय कार्यालय खुले तो लोगों की आवाजाही के साथ ही यातायात दबाव भी बढ़ा है। इस पर पहले से ही प्रभावित यातायात व्यवस्था का ढांचा पूरी तरह से बिगड़ रखा है। यातायात महकमे में नफरी की कमी तो सुविधा के अभाव में समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। विडंबना यह कि पार्किंग के अभाव में हर दिन बिगड़ने वाली यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर जिला प्रशासन, नगर परिषद या पुलिस कोई समाधान ही नहीं निकाल पाई।

शहर में ओवरब्रिज के निर्माण व रिफाइनरी का काम शुरू होने के बाद पचपदरा रोड इलाका सबसे व्यस्ततम इलाका हो गया है। वहीं खेड़ रोड पर औद्योगिक क्षेत्र, कलेक्ट्रेट व छतरियांं का मोर्चा मार्ग पर कचहरी, पंचायत समिति व जसोल-नाकोड़ा मार्ग होने से ट्रैफिक अधिक रहता है। इसके साथ ही यहां पर किराणा, कपड़ा, मोबाइल, हार्डवेयर की दुकानें, गैराज, मार्बल के गोदाम आदि संचालित हो रहे हैं। इससे हरदम लोगों की भीड़भाड़ लगी रहती है।

खेड़ रोड पर संत हरिदास आई हॉस्पिटल के सामने ग्रामीण रूट की निजी बसें संचालित हो रही है। इसके आस-पास खोमचा चालक व तिपहिया वाहनों के खड़े रहने से सड़क का आधे से ज्यादा रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। बसें खड़ी रहने पर पास से चार पहिया वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पाता है, इससे वाहनों की कतारें लग जाती है। इस मार्ग पर रीको औद्योगिक क्षेत्र, एक दर्जन बैंक, कलेक्ट्रेट, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठान होने से यातायात दबाव अधिक रहता है। इसी तरह नया बस स्टैंड पर यातायात गुमटी के पास मुख्य चौराहा से जोधपुर-बालोतरा के बीच संचालित होने वाली निजी बसें खड़ी रहती है।

मुख्य मार्गों व बाजार में प्रतिष्ठानों के आगे सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मार्बल की फैक्ट्री, गैराज व दुकानों के आगे होर्डिंग व सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ ही 8 जनों को नोटिस दिए गए हैं। अतिक्रमण नहीं हटाए जाते हैं तो सामान जब्त कर जुर्माना वसूली व नोटिस देकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। – मेनका विश्नोई, एसआई, नगर परिषद बालोतरा



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading