![]()
दीपावली पर बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते श्रीगंगानगर शहर में आज बिजली सप्लाई बंद रहेगी। शहर के 11 केवी फीडर नं. 8 की बिजली सप्लाई आज (गुरुवार) सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
इन इलाकों में होगी कटौती
मेंटेनेंस कार्य के चलते पावर हाउस रोड, लक्कड़ मंडी, जवाहर मार्केट, सदर बाजार, रेलवे पावर हाउस और स्वामी दयानंद मार्ग के आस-पास के क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।
इसके अलावा, सदभावना नगर, भांभू कॉलोनी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, बसंती चौक पानी की टंकी एरिया, वास्तुदेव नगर, सांई मंदिर के आसपास, बजरंग विहार, शिवम एन्क्लेव, पावन धाम मंदिर रोड, तुलसी कॉलोनी, हरदीप सिंह कॉलोनी और गुरुनानक चौक के आस-पास के इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments