![]()
जयपुर ग्रामीण जिले के गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने नकबजनी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
गोविंदगढ़ थानाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा के बताया कि 29 मई को ग्राम नांगल कोजू के निवासी मुरलीधर और मनीष कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28-29 मई की रात को चोर उनके घरों के जंगले (खिड़की) तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चुरा लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ़ राजेश जांगिड़ के निरीक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई। थानाधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण ने तकनीकी और आसूचना तंत्र का उपयोग किया।
कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हजारी लाल (55) को हिरासत में लिया। हजारी लाल सीकर जिले के नीमकाथाना थाना क्षेत्र के नयाबास का निवासी है। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
हजारी लाल ने बताया कि उसने चोरी का माल विजय सोनी (33) को बेचा था। विजय सीकर जिले के खण्डेला थाना क्षेत्र के रामपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने विजय को भी हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी का माल खरीदना स्वीकार किया।
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही मामले की गहन जांच की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments