![]()
रींगस के अस्पताल चौराहे पर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार शाम को एक विशेष आयोजन हुआ। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाश चंद्र पारीक की छठवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में परिवारजनों द्वारा निर्मित जल मंदिर का लोकार्पण किय
इस अवसर पर स्वर्गीय पारीक की पत्नी सुमित्रा देवी ने फीता काटकर जल मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पंडित निरंजन शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद उपस्थित जन प्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने स्वर्गीय पारीक की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में जनसेवक रामगोपाल बींवाल, पार्षद मोतीराम डीएम जांगिड़, महेश पप्पू अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने स्वर्गीय पारीक के जीवन और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमावत, प्रदीप शर्मा और पूर्व पार्षद विष्णु गंगावत ने स्वर्गीय पारीक के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
नितिन त्रिपाठी, मदन पारीक और अन्य वक्ताओं ने बताया कि पूर्व पालिकाध्यक्ष कैलाश चंद पारीक अपनी बेदाग छवि और कस्बे के विकास के लिए समर्पित कार्यों के कारण ‘विकास पुरुष’ के नाम से जाने जाते थे।
स्वर्गीय पारीक के पुत्र पूर्व पार्षद सुमंत पारीक ने बताया कि उनके पिता ने नगर पालिका क्षेत्र में आवश्यक स्थानों पर पेयजल टंकियों और जल मंदिर बनाने का बीड़ा उठाया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में एक दर्जन पेयजल टंकियों का निर्माण करवाया था।
उनकी प्रेरणा से आज भी हर साल जल मंदिर और टंकियों का निर्माण करवाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। अब तक पारीक परिवार की ओर से अनेक स्थानों पर 25 पेयजल टंकियों का निर्माण करवाया जा चुका है।
ये रहे मौजूद कार्यक्रम में बजरंग लाल पारीक, रघुवीर पारीक, शंकरलाल पारीक, प्रधानाचार्या निर्मल मान, अनीता कुमावत सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments