![]()
हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 24 अगस्त को दोपहर 3:20 बजे की है।
रजौरा कला में एक दुकान पर कार से चार युवक आए। उन्होंने दुकान से सिगरेट खरीदकर पीना शुरू किया। बारिश शुरू होने पर वे वहीं रुक गए। इसी दौरान एक युवक ने अवैध हथियार निकालकर हवाई फायर कर दिया। फायरिंग से आसपास दहशत फैल गई और आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर जांच की। जांच में पता चला कि आरोपी अभय उर्फ रामू शर्मा और गोविंद ठाकुर अपने दोस्त राहुल के ससुराल झीलरा आए थे। पुलिस ने धारा 125 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
दोनों आरोपियों को लुधपुरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई कार, दो कट्टे 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए गए। अभय शर्मा (19) मुरैना के अट्टा का पुरा का रहने वाला है। गोविंद ठाकुर (23) मुरैना के ककरारी का निवासी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments