![]()
कांग्रेस सेवादल ने झालावाड़ जिले में संगठन का विस्तार किया।
कांग्रेस सेवादल ने झालावाड़ जिले में संगठन का विस्तार किया है। प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश और कोटा संभाग प्रशिक्षण प्रभारी मास्टर श्यामसुन्दर शर्मा की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं।
जिलाध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़ ने चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा की। डग विधानसभा का प्रभार गोपाल सिंह को सौंपा गया है। झालरापाटन के लिए अशोक शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। खानपुर विधानसभा की जिम्मेदारी ललित राठौर को मिली है। मनोहरथाना विधानसभा का प्रभार स्थानीय निवासी सुरेश राठौर को दिया गया है।
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष डॉ. नंद सिंह राठौर ने बताया कि भवानीमंडी में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय सहयोगी प्रशिक्षण शिविर 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा। इसका आयोजन जिला कांग्रेस सेवादल झालावाड़ की ओर से किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments