☜ Click Here to Star Rating



लंबी धर्म ध्वजा लेकर ये पदयात्री 200 किमी का सफर तय करके 5 सितंबर को अंबाजी धाम पहुंचेंगे।

गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी धाम के लिए पदयात्रियों का कारवां बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांवों से विभिन्न पदयात्री संघ अंबाजी शक्ति पीठ के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी के तहत रविवार को बांसिया गांव से आरासुरी पदयात्रा संघ के 41 पदयात्रियों का ज

.

गुजरात के अंबाजी धाम पर भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मुख्य मेला भरेगा। अंबाजी धाम दर्शनों के लिए कई भक्त पदयात्रा करते हुए पहुंच रहे हैं। डूंगरपुर शहर से लेकर गांवों तक अंबाजी पदयात्रियों के जत्थों की रवानगी हो रही है। इसी के तहत बांसिया गांव में आरासुरी पदयात्रा संघ की ओर से 24वीं अंबाजी पदयात्रा रवाना हुई।

बांसिया के मुख्य गांव में गणपति महोत्सव पंडाल में प्रथम पुजेश्वर गणपति और अंबाजी की आरती कर संघ को रवाना किया गया। ग्रामीणों ने एक किमी पैदल संघ के साथ चलकर कल्याण मंदिर, हनुमान मंदिर में दर्शन कर संघ को शक्तिपीठ अंबाजी के लिए रवाना किया। गांव से संघ रवाना होते समय माता रानी के जय जयकारों से वातावरण भक्तिमय बन गया। पदयात्रा 200 किमी की यात्रा करते हुए 5 सितंबर को अंबाजी शक्तिपीठ पहुंचेंगी। जहां माता के दरबार में ध्वजा चढ़ाकर दर्शन करते क्षेत्र की खुशहाली की कामना की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading