![]()
ट्रक से बैटरी चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनूं में ट्रक से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई बैटरी और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भ
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सबसे पहले नामजद आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी दो आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने मुखबिरों को सक्रिय किया।
लगातार दबिश देने के बाद पुलिस ने महेन्द्र कुमार (पुत्र बनवारीलाल, निवासी सूर्यविहार, झुंझुनूं) और नरेन्द्र कुमार पुत्र बिरजु सिंह, निवासी कुलोद खुर्द) को कस्बा झुंझुनूं से गिरफ्तार किया। पुलिस ने महेन्द्र के पास से चोरी की गई बैटरी और नरेन्द्र के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की।
यह था मामला
यह घटना 19 दिसंबर 2024 की है, जब परिवादी विजेन्द्र ने अपने कंटेनर को झुंझुनूं के मान नगर में बाजिया अस्पताल के सामने खड़ा किया था। इसी दौरान तीन आरोपियों, नरेन्द्र, अनिल कुमार और महेन्द्र ने मिलकर गाड़ी से दो बैटरियां चुरा लीं और स्कूटी से भाग गए। वाहन चालक विजेन्द्र ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसके बाद उसने थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments