![]()
डायलाब मार्ग पर स्थित परीक्षा केंद्र पर गहन जांच के बाद प्रवेश करते हुए अभ्यर्थी।
शुक्रवार सुबह बांसवाड़ा जिले में आज से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले सुरक्षा का पुख्ता प्रबंधन किया गया। जहां अभ्यर्थियों को गहन जांच कर अंदर प्रवेश दिया गया। वही कुछ देरी से पहुंचने पर एग्जाम से वांछित रहे गए। बता दे की परीक
13 परीक्षा केंद्र गए बनाए
जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें प्रत्येक पारी में 3912 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिनों की 6 पारियों में कुल 23 हजार 472 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी सेंटर शहर में ही बनाए गए हैं। बांसवाड़ा जिले के अभ्यर्थी ही परीक्षा दे रहे हैं।
परीक्षा केंद्र का गेट कर दिया बंद
कुछ ऐसा ही नजारा शहर के डायलाब मार्ग स्थित भारतीय विद्या मंदिर संस्थान के परीक्षा केंद्र पर देखा गया, जब एक महिला अभ्यर्थी को समय पर न पहुंचने पर प्रवेश से मना कर दिया गया। महिला अभ्यर्थी 35 किलोमीटर दूर से परीक्षा देने आई थी, लेकिन वह तय समय 9 बजे से पांच मिनट देर से केंद्र पर पहुंची। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया था, और महिला को प्रवेश की अनुमति नहीं दी।
वहीं, सुरक्षा को देखते हुए अन्य महिला अभ्यर्थी को बाहर अपने गले में पहने चुन्नी और दुपट्टे को रखने की अनुमति दी गई, ताकि वह परीक्षा में भाग ले सकें।
बच्ची बीमार होने पर हो गई देर
गनोड़ा से पहुँची महिला शीला आर्य ने बताया की सुबह उनकी छोटी बच्ची बीमार हो गई थी। इसलिए आने में देरी हो गई। वह लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहीं थीं। उनका भाई मोटरसाइकिल पर शहर से 35 किलोमीटर दूर गनोड़ा से लेकर पहुँचा था। देरी पर प्रवे नहीं मिलने से मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments