डीडवाना के राजकीय बांगड़ कॉलेज में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध की प्रथम मेरिट और प्रतीक्षा सूची जारी।
डीडवाना के राजकीय बांगड़ कॉलेज में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध की प्रथम मेरिट और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। चयनित स्टूडेंट्स के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनीषा गोदारा ने बताया कि आयुक्तालय के आदेशानुसार यह सूची प्रकाशित की गई है। स्टूडेंट्स को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा।

राजकीय बांगड़ कॉलेज में शिक्षण कार्य 27 सितंबर से विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा।
स्नातकोत्तर नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रथम प्रवेशित सूची का प्रकाशन 26 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद, कॉलेज में शिक्षण कार्य 27 सितंबर से विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा।
कॉलेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे ई-मित्र से बधाई पत्र प्राप्त कर आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित तिथि तक जमा कराएं। दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments