![]()
डूंगरपुर की सरोदा थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
डूंगरपुर की सरोदा थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक बाल अपचारी को डिटेन कर वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह ने बताया कि 30 अगस्त की देर शाम को पाड़वा गांव निवासी 65 वर्षीय धुली देवी पंचाल घूमने निकली थी। इस दौरान स्कूटी सवार 3 युवक आए और उनके गले से करीब 2 तोला वजनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस पारंपरिक पुलिस व सूचना तंत्र के जरिए बदमाशों तक पहुंची।
पुलिस ने सुंदरपुर निवासी कुलदीप डिंडोर व खड़लाई निवासी करण डेंडोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ वारदात को करना कबूल किया। जिस पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक बाल अपचारी को डिटेन किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments