फाइल फोटो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।-
अजमेर में व्यक्ति ने पादरी पर धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि पादरी ने हिंदू देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की। पीड़ित के अनुसार, पादरी ने उसे ईसाई बनने पर अमीर बनने का प्रलोभन दिया, जिसे उसने इनकार कर दिय
इसके बाद, पादरी ने धीरे-धीरे उसकी भाभी को बेटी की शादी और नौकरी का प्रलोभन दिया, जिसके चलते उसके भाई के परिवार ने बपतिस्मा ले लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पादरी ने हिंदू देवताओं के बारे में अपमानजनक बातें कहीं और कहा कि “तुम्हारे 33 करोड़ देवताओं कोई काम नहीं आए।
आदर्श नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आरोपी पादरी से पूछताछ कर सकती है।

अब 3 पॉइंट में समझिए पूरा मामला…
1. भतीजी की बीमारी से शुरू हुआ धर्मांतरण का खेल आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार, आदर्शनगर निवासी व्यक्ति (47) की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसकी भतीजी की तबीयत खराब हुई तो भाई को किसी ने बताया कि उसे ऊपर की हवा लगी है। इसे लेकर कुंदन नगर में रहने वाले सुनील पादरी के पास इलाज करवाने के लिए भेजा था।
पादरी के पास गए तो उसने कहा कि उसे ईशु मसीह ने सख्ती दी है, वह इसके लिए प्रार्थना करेगा। पीड़ित ने पुलिस को बताया की भतीजी को कुछ पीने के लिए दिया इसके कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत ठीक हो गई।
2. 33 करोड़ देवता कोई काम नहीं आए पादरी ने तबीयत ठीक होने के बाद कहा कि तुम्हारे 33 करोड़ देवताओं कोई काम नहीं आए। अब एक यीशु को पड़कर रखो। इसके बाद सुनील पादरी ने दोनों भाइयों को परिवार सहित धर्मांतरण करने के लिए कहने लगा था। लेकिन दोनों भाइयों ने मना कर दिया तो आरोपी सुनील द्वारा धीरे-धीरे उसकी भाभी को बेटी की शादी और नौकरी का प्रभोलन दिया गया। तभी भाई के परिवार ने बपतिस्मा (ईसाई धर्म का एक धार्मिक संस्कार है) ले लिया।
3. शादी भी किसी ईसाई बनी लड़की से करवा दी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके बाद से उसके भाई के परिजनों ने उसे संपर्क भी तोड़ दिया और बातचीत करना बंद कर दी। आरोपी पादरी ने उसके भतीजे को भी इसी तरह उसका नाम बदलवा दिया और उसकी शादी भी किसी ईसाई बनी लड़की से करवा दी। बाद में उसे पादरी की नौकरी देकर हिमाचल भेज दिया।
आरोपी ने उसे प्रलोभन दिया कि ईसाई बनने पर वह अमीर बन जाएगा लेकिन उसने आरोपी को मना कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी सुनील धर्मांतरण के नाम पर सैकडों लोगों को निशाना बन चुका है।
वह धर्मांतरण के साथ ही हिंदू धर्म और देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर उन्माद फैलाने का भी अपराध कर रहा है। करीब 1 साल से कई बार प्रलोभन दे चुका है। वह सरकारी अस्पताल में भर्ती बीमार लोगों को ऐसे ही इलाज का जस देखा ईसाई बना लेता है। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
……….
अजमेर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
अजमेर में आधी रात मची तबाही, कई मकान गिरे,जानवर बहे:पीड़ित बोले-कर्जा लेकर और सोना बेचकर घर खरीदा था, बेटी की शादी होने वाली है

अजमेर के बोराज तालाब की पाल टूटने से शहर में आए पानी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। कई मकान गिर गए। 100 मकानों में दरारें आ गई। घर का सामान खराब हो गया। इनमें से एक घर ऐसा भी था, जिसमें एक बेटी की शादी होनी है। आधी रात को आई इस आफत के बाद मौके के हाल जानने पहुंचे भास्कर रिपोर्टर को लोगों ने अपना दर्द बताया। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments