☜ Click Here to Star Rating



जयपुर के सदर थाना पुलिस ने राखी पर बहन से मिलने आये एक युवक के साथ लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार युवकों ने बताया कि राखी पर वह अपनी बहनों को गिरफ्त देना चाहते थे इस के लिए उन्होंने लूट करना का प्लान बनाया और वारदात को अं

.

डीसीपी पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि सूरज सिंह उर्फ शेरू (23) निवासी करणी विहार, यश राठौड़ उर्फ कानू (19) निवासी कालवाड़ रोड हाथोज और सोनू बैरवा (21) निवासी सरवाड़-अजमेर हाल करणी विहार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट देने के लिए पैसे जुटाने के इरादे से वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर करणी विहार, करधनी और मानसरोवर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिवादी पंकज कुमार निवासी नोहर, हनुमानगढ़ 8 अगस्त की रात ट्रेन से जयपुर आया थे। जयपुर जंक्शन से बहन के घर जाने के लिए कैब बुक की। रास्ते में धाबास पुलिया के पास 3 युवकों ने बाइक रुकवाकर पंकज का अपहरण कर लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए 3000 रुपए व फोन पे से 16300 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों को पकड़ने के लिए थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में ठीम बनाई गई। एसआई दिनेश कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और गिरीराज ने तकनीकी सहायता से आरोपियों को गिरफ्तार किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading