☜ Click Here to Star Rating


हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा।

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। आईसीयू स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से समझाइश की।हॉस्पिटल प्रशासन ने लिखित

.

डीसीएम सुरसागर निवासी करन बघेल को सांस लेने में तकलीफ थी।

डीसीएम सुरसागर निवासी करन बघेल को सांस लेने में तकलीफ थी।

दरअसल डीसीएम सुरसागर निवासी करन बघेल (22) को सांस लेने में तकलीफ थी। परिजनो सोमवार दोपहर 12 बजे उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। तबियत बिगड़ने पर शाम को उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। आज तड़के उसकी मौत हो गई।

बड़े भाई पवन ने बताया कि करन के फेफड़े में इंफेक्शन था। उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। शाम को उसे श्वास रोग के आईसीयू में शिफ्ट किया था। करन की बार बार तबियत बिगड़ रही थी। ये बात हमने स्टाफ को बताई। लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। रात 11 बजे हमें आईसीयू से बाहर कर दिया। जिसके बाद करन से मिलने नहीं दिया। स्टाफ मोबाइल देखने व ईयर फोन लगाकर गाने सुनने में व्यस्त रहा। आईसीयू के बाहर खड़े गार्ड ने भी बत्तमीजी की। सुबह 6 बजे स्टाफ ने मरीज को चेक किया। 7 बजे डेड घोषित कर दिया। जबकि करन की मौत तड़के 4-5 बजे करीब हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी में आईसीयू स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई शिकायत दी है।

न्यू मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि मरीज सोमवार दोपहर हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। जिसे शाम को आईसीयू में लिया गया था। परिजनों को सारी बात बता दी गई थी। उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन लिखित में शिकायत देंगे तो जांच करवाएंगे।

डीएसपी मनीष शर्मा ने कहा डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading