![]()
जिला जेल में इग्नू जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में 40 बंदियों ने तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाया।
झालावाड़ जिला जेल में इग्नू जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में 40 बंदियों ने तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाया। साथ ही 70 अन्य बंदियों ने 15 अगस्त से पहले नामांकन के लिए दस्तावेज जमा करने का आश्वासन दिया।
मुख्य प्रहरी नंदराम ने बताया कि जिला कारागृह में इग्नू का विशेष अध्ययन केंद्र है। यहां बंदियों को सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई निशुल्क करवाई जाती है। इग्नू में साल में दो बार एडमिशन होते हैं। परीक्षाएं जुलाई और दिसंबर में आयोजित की जाती हैं।
इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के सहायक निदेशक डॉ. राममूर्ति मीणा ने बंदियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इग्नू एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है। यह दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम संचालित करता है। जेल में स्थापित विशेष अध्ययन केंद्रों में बंदियों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है।
जेल अधीक्षक जगदीश पूनिया ने बंदियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे जेल में रहने के दौरान अपने समय का सदुपयोग करें। डॉ. मीणा ने बंदियों को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार एडमिशन लेने की सलाह दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments