☜ Click Here to Star Rating



गांधी नगर इलाके में एडवोकेट के घर हथियारबंद बदमाश ने चोरी करने की कोशिश की।

जयपुर में एक एडवोकेट के घर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। एक हाथ में कुल्हाड़ी व दूसरे हाथ में चाकू लेकर बदमाश चोरी करने पहुंचा था। मेन गेट की जाली काटने के दौरान जाग होने पर धमकी देकर बदमाश भाग निकला। गांधी नगर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर

.

पुलिस ने बताया- झालाना डूंगरी फेज-3 निवासी एडवोकेट कमल प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गुरुवार रात को सभी फैमिली मेंबर अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। देर रात बदमाश ने चोरी की नीयत से उनके घर को निशाना बनाया। मेन गेट की जाली को धारदार चाकू से काट डाल। अंदर हाथ डालकर कुंदी खोलने की कोशिश करने लगा। जाली काटने के दौरान आवाज होने पर परिवार के मेंबर्स की नींद खुल गई। जाग होने पर नीचे झांककर देखने पर काली टी-शर्ट और कैपरी पहने बदमाश घर के अंदर घुसने की कोशिश करते दिखा। शोर मचाने पर हथियारबंद बदमाश धमकी देकर पकड़े जाने के डर से भाग निकला।

CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत घर के बाहर लगे CCTV फुटेज में हथियारबंद बदमाश की करतूत कैद हो गई। रात 1:54 बजे चोरी की नीयत से बदमाश पैदल आया। उसके एक हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे हाथ में धारदार चाकू था। धारदार चाकू की मदद से उसने जाली काटी। महज करीब 2 मिनट में जाली काटकर कुंदी खोलने की कोशिश करने लगा। जाग होने के कारण वह धमकी देकर भाग निकला। घर के अंदर एंट्री करने के बाद बदमाश लूट के लिए फैमिली मेंबर्स पर जानलेवा हमला भी कर सकता था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading