पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में जेसीबी से पेड़ को काटते हुए।
पाली में सड़क किनारे खड़े दो नीम के पेड़ों को काट कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से दो जनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस पूरे प्रकरण में खास बात यह है कि शिकायत क

सड़क पर खड़ा पेड़ जिसे काटा गया।
मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि आदर्श नगर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र मोहनलाल राव ने एक शिकायत लिखित में की। जिसमें बताया कि उनके घर के पास भवन निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण कार्य में अड़चन आने की बात को लेकर सड़क किनारे खड़े दो नीम के पेड़ों को काटा जा रहा है। इस पर मौके पर टीम भेजकर संबंधित व्यक्ति को पेड़ नहीं काटने के लिए पाबंद किया। लेकिन उसे बाद भी उन्होंने जेसीबी की सहायता से दो पेड़ काट लिए।
इस पर नगरपालिका की ओर से पूनमराम और जेसीबी मशीन के ड्राइवर के खिलाफ राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व बिना अनुमति पेड़ काटने की रिपोर्ट मारवाड़ जंक्शन थाने में दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments