अभ्यर्थियों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी।
भरतपुर में आज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 26 सेंटर बनाये गए हैं। आज दो पारियों में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हो रही है। पहली पारी के लिए 8 बजकर 30 मिनट से सेंटर में एंट्री शुरू की गई और 9 बजकर 30 मिनट पर एंट्री बंद कर दी गई। सभी स्टूडेंट की गहनता से
सेंटर पर जेमर लगाए गए
राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 5 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थी पेपर दे रहे हैं। इसमें 10 हजार वैकेंसी हैं। भरतपुर में दोनों पारियों के लिए 16 हजार 944 अभ्यर्थी पेपर दे रहे हैं। पेपर को देखते हुए सभी तैयारियां की गई हैं। स्ट्रांग रूम से लेकर सेंटर तक सभी सामग्री पहुंचाना। सेंटर पर चेकिंग किसी भी अभ्यर्थी के पास इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आईटम न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जैमर का प्रयोग किया जा रहा है। सीसीटीवी लगाए गए हैं।

सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रजेंस के बाद परीक्षा सेंटर में मिली एंट्री।
अभ्यर्थियों के धागे, कलावा, कड़ें, चूड़ियां, गले की चैन, कान में कुंडल उतरवाए
पहली पारी का पेपर 12 बजे खत्म होगा। इसके बाद दूसरी पारी का पेपर 3 बजे से शुरू होगा। 2 बजकर 30 मिनट पर एंट्री बंद कर दी जाएगी। एंट्री से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहनता से चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों के लिए जिंस पर पूरी तरह से पाबंदी दिखाई दी। जिस अभ्यर्थी ने हाथ में धागे, कलावा, कड़ें, चूड़ियां, गले की चैन, कान में कुंडल उतरवाए गए। हर अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी की गई। बायोमेट्रिक जांच के बाद ही सभी अभ्यर्थियों को सेंटर के अंदर प्रवेश दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments