![]()
जयपुर के केनरा बैंक में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। शटर तोड़कर नकाबपोश बदमाश बैंक के अंदर घुसे। स्ट्रांग रुम का लॉक तोड़ने में कामयाब नहीं होने पर बदमाश भाग निकले। बैंक में लगे CCTV फुटेज में चोरों की करतूत कैद मिली। झोटवाड़ा थाना पुलिस फुटेज क
ASI रामसिंह ने बताया- कालवाड़ रोड पर भौमिया नगर में केनरा बैंक की झोटवाड़ा ब्रांच है। बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक रवनीत कौर (35) ने झोटवाड़ा थाने में FIR दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- 27 जुलाई की रात को बदमाशों ने चोरी की नीयत के चलते बैंक को निशाना बनाया। बैंक का शटर तोड़कर चैनल गेट से बदमाश अंदर घुसे। ट्रेजरी में बने स्ट्रांग रुम के लॉक से छेड़छाड़ कर तोड़ने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बाद भी कामयाब नहीं होने पर पकड़े जाने के डर से चोर फरार हो गए।
CCTV में कैद हुई करतूत 28 जुलाई की सुबह सिक्योरिटी गार्ड गिरवर सिंह को बैंक पहुंचने पर वारदात का पता चला। बैंक का मेन शटर टूटा हुआ था। चैनल गेट भी खुला हुआ मिला। ट्रेजरी में बने स्ट्रांग रूम के लॉक से छेड़छाड़ कर तोड़ने का प्रयास किया गया। कोशिश करने के दौरान दीवार के पास से चुना हटा, लेकिन बदमाश कामयाब नहीं हो सके। बैंक में लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर रात 11:56 पर दो बदमाश मुंह पर कपड़ा डाले दिखे। शटर तोड़ने के बाद नकाबपोश एक बदमाश बैंक के अंदर चला गया, दूसरा बाहर खड़ा होकर निगरानी रखता दिखाई दिया। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments