![]()
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।
बारां जिले की केलवाड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की बाइक बरामद की है। साथ ही पांच अन्य संदिग्ध बाइक भी जब्त की हैं।
एसपी अभिषेक अदांसु के अनुसार 27 जुलाई को भगवान सिंह निवासी बहराई ने केलवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी शाहाबाद रिछपाल मीना के सुपरविजन में थानाधिकारी मानसिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी ज्योतिराज उर्फ बबलू (24) को एनएच 27 पैनावदा बायपास के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में सेमली फाटक, शाहाबाद (बारां) में रह रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने कृषि उपज मंडी के सामने एलएनटी के खंडर मकानों में पांच बाइक छिपा रखी हैं। पुलिस ने इन बाइक को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है। पुलिस टीम में थानाधिकारी मान सिंह, सहायक उप निरीक्षक शम्भूदयाल और कॉन्स्टेबल सुरेंद्र, गुड्डू राम, नरेश और मनोज शामिल थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments